नैनीताल में हुआ कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का आगाज

नैनीताल । हल्द्वानी में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ। कांग्रेस के स्वराज आश्रम से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गयी। नैनीताल जनपद में तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी। तिरंगा यात्रा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य, यात्रा प्रभारी हरेन्द्र बोरा, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया व हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश के अलावा भारी मात्रा में कांग्रेसी जुटे।

इस दौरान कांग्रेसियों ने हाथ में तिरंगा लिये और भारत माता के जयकारों के साथ शहर की यात्रा की। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं की ओर से भाजपा पर हमला किया और आरोप लगाया कि भाजपा देश की एकता से खिलवाड़ कर रही है और देश की अखंडता के साथ खेल रही है।

ऐसे में आज एकजुट होने और देश को जोड़ने की जरूरत है। देश को एकजुट करने के लिये कांग्रेस पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस भाजपा के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। यात्रा प्रभारी हरेन्द्र बोरा ने बताया कि 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा नैनीताल विधानसभा, 11 को भीमताल, 13 को लालकुआं, 14 को कालाढूंगी व 15 अगस्त को रामनगर विधानसभा में निकाली जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.