After Header-1

नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट, पांच लोगों की मौत

पटना । नाव में अचानक गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है।

इस भयानक हादसे में कई लोग घायल हो गए। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। नाव पर सवार लोग हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं।

इस हादसे में मारे गए मजदूर बालू खनन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शनिवार दोपहर मनेर स्थित नाव के जरिए अवैध बालू को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान बालू परिवहन में लगे लोगों के लिए नाव पर ही दोपहर का खाना बनाया जा रहा था।

सहादसा इतना भयानक था कि नाव में मौजूद मजदूरों के शव बुरी तरह जल गए। जिसके चलते शवों की शिनाख्त करना तक मुश्लिक हो गया। हालांक‍ि घटनास्‍थल पर मौजूद अन्‍य नावों में तैनात मजदूरों की सहायता से मृतकों की पहचान की गई हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.