बजरंग, दीपक और साक्षी ने जीते स्वर्ण, अंशु को रजत

बर्मिंघम। भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद पहलवान बजरंग पूनिया ( 65 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन के साथ कनाडा के लेकलन मेकनील को मात देकर सोना जीत लिया।

दीपक पुनिया (86) और महिला पहलवान साक्षी मलिक (62) ने भी स्वर्ण जीता जबकि अंशु मलिक (57) को रजत से संतोष करना पड़ा। गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के स्वर्ण पदक और टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य विजेता विजेता बजरंग ने पुरुष 65 किग्रा भार वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में कनाडा के लेकलन मेकनील को 9-2 से मात दी।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने मैच की शुरुआत से ही मेकनील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जबकि मेकनील उनके सामने बेअसर नजÞर आये। 2016 रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कनाडा की एना गोंजालेज के खिलाफ फाइनल में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। साक्षी ने गोंजालेज को चित्त (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता।

साक्षी पहले हाफ के अंत तक मैच में 4-0 से पीछे चल रही थीं, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने शानदार वापसी की। साक्षी ने पहले गोंजालेज को दो बार टेकडाउन करके मैच को 4-4 की बराबरी पर पहुंचाया, और फिर अपनी प्रतिद्वंदी को चित्त करते हुए उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण प्राप्त किया।

नायब सूबेदार दीपक पुनिया ने पुरुष 86 किग्रा फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019 के सिल्वर मेडलिस्ट दीपक ने इनाम को 3-0 से मात दी।

दीपक मैच के शुरुआती पलों में ही दिल्ली 2010 खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इनाम पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। दूसरी ओर, दीपक से 10 साल बड़े इनाम भारतीय पहलवान की फुर्ती की बराबरी नहीं कर पाये और एक भी पॉइंट हासिल करने में असफल रहे।

इस जीत के साथ भारत ने कुश्ती में चार और बर्मिंघम 2022 में 24 पदक जीत लिये हैं। इससे पहले, साक्षी मालिक (महिला 62 किग्रा ) और बजरंग पुनिया (पुरुष 65 किग्रा) ने स्वर्ण जीते जबकि अंशु (महिला 57 किग्रा) के खाते में रजत गया। युवा पहलवान अंशु मलिक को महिला 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो अडेकुरोये के हाथों हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता ओडुनायो ने अंशु को 6-4 से मात दी। अपनी इस हार के बाद अंशु रो पड़ीं। फ्री स्टाइंलिग कुश्ती ने बर्मिंघम खेलों में अपना पदार्पण किया और भारत के चार पहलवानों ने फाइनल में जगह बनायी जिनमें से साक्षी मालिक (महिला 62 किग्रा ) और बजरंग पुनिया (पुरुष 65 किग्रा) और दीपक (86)ने स्वर्ण जीते जबकि अंशु के खाते में रजत गया।

दो अन्य भारतीय पहलवानों दिव्या काकरान (महिला 68) और मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125) ने कांस्य पदक मुकाबलों में जगह बनाकर दो और पदकों की उम्मीद बंधा दी है।

Leave a Reply