After Header-1

रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबकर दिल्ली पुलिस के जवान की मौत

नैनीताल । जनपद मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भुजियाघाट के पास स्थित ब्लॉट रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से दिल्ली पुलिस के एक जवान की मौत हो गई। मृतक के दो अन्य भाई भी हरियाणा पुलिस में हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय सतपाल पुत्र दयानंद निवासी ग्राम कनहटी जिला चरखी दादरी हरियाणा दिल्ली पुलिस की छठी बटालियन में सिपाही थे।

वह अपने दो दोस्तों के साथ शुक्रवार को ब्लॉक रिजॉर्ट आये थे। बताया गया है कि रात्रि आठ बजे जब अन्य दोस्त वीडियो कॉल आदि में व्यस्त थे, तभी सतपाल अज्ञात कारणों से स्विमिंग पूल में गिर गया।

बाद में पता चलने पर उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहाँ उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन पहुंच रहे हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.