दिल्ली के मुस्तफाबाद में घर ढहा, चार को बचाया गया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित बाबू नगर चने वाली गली में एक घर ढह गया।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके फायर विभाग की 3 गाड़ियां पहुंची और राहत व बचाव का काम शुरू किया।

मलबे से अभी तक 4 लोगों को बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबे और लोगों की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि यह घर काफी पुराना था और बारिश की वजह से यह कमजोर हो गया था, जिसके चलते यह गिर गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.