महिला ने दी परिवार समेत 15 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी

काशीपुर । एक महिला ने राज्यपाल समेत पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर प्रशासनिक आ कार्यों से न्याय नहीं मिलने पर 15 अगस्त को एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

ग्राम ढकिया नंबर-1 निवासी सुमन गिरी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत पुलिस के आला अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि उसके पति का दिल का ऑपरेशन हुआ व पैरालाइज हैं।

कहा कि कई साल से उसके खेत का आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया। खेती न होने की वजह से भूखे मरने की नौबत आ गई है। जब वह खेती करने गये तो कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत प्रशासनिक आिकारियों से कई बार दर्ज करा चुके हैं।

27 जून 2022 को उप संचालक चकबंदी के सामने भी शिकायत दर्ज कराई। चकबंदी में वह चार-पांच साल से केस लड$ते आ रहे हैं, लेकिन निर्णय नहीं मिला है। मामले की सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नही दी गई।

कहा कि यदि 14 अगस्त कर उसे न्याय नहीं मिलता है तो वह मजबूरन परिवार समेत 15 अगस्त को एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.