पांच लाख की घूस मांगने वाले दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने गई थीं महिला पांच लाख रुपये मांगे

हल्द्वानी । एक रेप पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्कालीन मुखानी उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने उप निरीक्षक पर दुष्कर्म के आरोपित एक नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के एवज में पांच लाख रुपये के साथ ही चिंताजनक मांग की।

इससे परेशान महिला ने डीजीपी को खत भेजा और अब जाकर उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी पुलिस ने दुष्कर्म आरोपित नेता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।इस पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह एक नेता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराने गयी तो तत्कालीन एसआई ने आरोपी को पकडने की एवज में पांच लाख रुपये के अलावा एक ऐसी मांग कर दी जिससे वह परेशान हो गई।

इसके बाद पीड़िता ने 13 पन्नों की एक शिकायत डीजीपी को भेजी और इसमें पूरी आपबीती का उल्लेख किया। डीजीपी ने यह पत्र त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी को भेजा और मामला मुखानी पुलिस थाने पहुंचा। इस बीच पीड़िता ने न्यायालय की भगी शरण ले ली।

अब जाकर पुलिस ने आरोपित उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। पुलिस ने अभी आरोपित नेता एवं दारोगा के नाम नहीं खोले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.