अमरनाथ दर्शन के लिए 17 हजार से अधिक श्रद्धालु को मिली अनुमति 

श्रीनगर।  अमरनाथ में बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए  17,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को गांदरबल जिले के सबसे छोटे मार्ग बालटाल से जाने की अनुमति दी गई। अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा में भोलेशंकर के दर्शन कर चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 30 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1.80 लाख तीर्थयात्रियों ने गुफा में दर्शन किए और इनमें से 4,437 यात्रियों ने रविवार सुबह 11 बजे तक पूजा:अर्चना की। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में स्थित नुनवान पहलगाम आधार शिविर से गांदरबल जिले के सबसे छोटे बालटाल से तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति दी गई, क्योंकि आज इस मार्ग का मौसम शुष्क और साफ है।

इस यात्रा में करीब 2,600 महिलाएं, 24 साधु और 142 बच्चे सहित 8,721 श्रद्धालु शामिल हैं, जो बालटाल से डोमेल होते हुए अमरनाथ के गुफा मंदिर की यात्रा के लिए जा रहे हैं। आज सुबह 11 बजे तक 519 तीर्थयात्रियों को भी बालटाल आधार शिविर से अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन करने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा ले जाया गया।

पहलगाम में पारंपरिक नुनवान आधार शिविर और दक्षिण कश्मीर के चंदनवाड़ी तथा पंजतरणी के मार्ग से रविवार को आठ हजार से अधिक नए जत्थों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। मौसम विभाग ने कश्मीर मौसम को लेकर चेतावनी दी है कि आज पहलगाम से अमरनाथ गुफा तक बादल छा सकता है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम, चंदनवारी, जोजिबल, एमजी टॉप, शेषनाग, पोशपत्री, पंचतरणी, संगम और पवित्र गुफा में बारिश की होने के आसार हैं और बालटाल से पवित्र गुफा तक भी इसी तरह की मौसम की स्थिति हो सकती है। बालटाल, दुमैल, ब्रारीमार्ग, संगम और पवित्र गुफा में बारिश के अनुमान हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.