कोविड टीकाकरण अभियान : भारत ने बनाया कीर्तिमान

नयी दिल्ली। भारत में  कोविड टीकाकरण अभियान के 548 वें दिन  200 करोड़ कोविड टीके लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया गया।  चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दूसरा देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 200 करोड़ कोविड:19 टीके लगाने की उपलब्धि पर कहा है कि भारत ने एक बार फिर इतिहास रचा है।

उन्होंने कहा, 200 करोड़ टीके का आंकड़ा पार करने वाले भारतीयों को शुभकामनाएं। हमें उन सब पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को अभूतपूर्व और बहुत बड़े पैमाने पर तथा तेजी से चलाने में अपना योगदान दिया। यह कोविड:19 के विरुद्ध वैश्विक संघर्ष की ताकत है।

श्री मोदी ने कहा कि पूरे टीकाकरण अभियान के दौरान भारत के लोगों ने विज्ञान पर उल्लेखनीय भरोसा जताया है। हमारे डॉक्टर, नर्स, अग्रिम पंक्ति के योद्धा, वैज्ञानिक, नवाचारक और उद्यमियों ने इस पृथ्वी को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उन सब के समर्पण और भावना की सराहना करता हूं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा यह दिन हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “मात्र 18 महीनों में 200 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करके भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकानाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.