गोवा कांग्रेस के पांच विधायक चेन्नई शिफ्ट

पणजी। गोवा कांग्रेस के पांच विधायक को राष्ट्रपति चुनाव से पहले चेन्नई शिफ्ट कर दिया है। विधानसभा सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के तुरंत बाद चेन्नई भेजा गया।चेन्नई जाने वाले  विधायक संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, अल्टोन डी कोस्टा, रूडोल्फ फर्नांडीस और कार्लोस अल्वारेस फरेरा है।

कांग्रेस के कुछ विधायकों को बीजेपी में शामिल होने की अकटलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले कांग्रेस के विधायक ने बीजेपी पर अफवाह फैलाने की बात कही थी। पार्टी ने कहा था कि लोबो और कामत सहित पांच विधायक संपर्क से बाहर हो गए हैं। हालांकि इन विधायकों ने सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन गोवा विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया और दावा किया कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और वे पार्टी के साथ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.