After Header-1

गोदियाल ने डॉ धन सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री से की , जांच की मांग

देहरादून।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता वाली समिति से जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष रहते, बीकेटीसी के वर्तमान सदस्य आशुतोष डिमरी द्वारा उनपर लगाए गये भ्रष्टाचार के आरोप और कैबिनेट मंत्री पर लगे आधा दर्जन से अधिक घोटालों की जांच हाईकोर्ट के जज से करायी जाय। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी को मांग पत्र भी सौंपा।

गोदियाल और रावत के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी

धन सिंह रावत और गणेश गोदियाल के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी हैं। दोनों ही कद्दावर नेता श्रीनगर विधान सभा से ताल्लुक रखते हैं। गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा में लगातार दो बार डा० धन सिंह रावत से चुनावी मैदान में शिकस्त खा चुके हैं। विधान सभा चुनाव 2022 में  धन सिंह रावत मामूली अंतर से जीत दर्ज कर पाये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.