After Header-1

भीमताल में झील से शव बरामद

नैनीताल। भीमताल में झील से रविवार को एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह की सैर पर निकले लोगों को भीमताल झील में एक शव तैरता दिखा। इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के साथ ही आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। शव काफी पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस राज्य के सभी थानों से संपर्क कर गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी। उन्होंने लोगों से शव को पहचाने में सहयोग की अपील की है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.