After Header-1

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सुरक्षित

नैनीताल। नाबालिग को भगाने के आरोपी को उत्तराखंड पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर नाबालिग को भी सुरक्षित रिहा करा लिया है।

जानकारी के अनुसार पिछले महीने 29 जून को सितारगंज पुलिस को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बच्ची को उसका पड़ोसी केशव बहला फुसलाकर बरेली भगा ले गया है।

महिला ने तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की इस दौरान पुलिस ने पीलीभीत, मुरादाबाद तथा रामपुर में कई जगह दबिश दी।

आखिरकार शनिवार रात को मुरादाबाद के कठघर बस अड्डे पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने नाबालिग को भी आरोपी के कब्जे से सुरक्षित रिहा करा लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की धाराओं में बढ़ोतरी की गयी है। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.