हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने शासन के अधिकारियों के साथ बैठक की ।राज्य में 11 से 17 अगस्त तक चार करोड़ से ज्यादा तिरंगे फहराए जाएंगे। इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि का सहयोग लिया जाएगा।

झंडा फहराने के लिए लोगों को किया जाएगा प्रेरित

सभी गांवों में हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए संस्कृति विभाग जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक घर, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों और नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा।

वहीं झण्डा बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए ‘झण्डा निर्माण समूहों’ का गठन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय टेलर और आईटीआई के प्रशिक्षकों की मदद भी ली जाएगी। ये झंडे बिक्री के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर उपलब्ध होंगे।

भाजपा ने की कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर जन जागरूकता के लिए पैम्फलेट, बैनर ,एलईडी वैन आदि के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी जाएगी। झंडे बनाने में खादी विभाग की भी अहम भूमिका रहेगी।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को बैठक कर इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सत्ता धारी दल भाजपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। पार्टी कार्यकर्ता इस हर घर में तिरंगा लगाने का काम करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.