After Header-1

बूस्टर डोज को लेकर सरकार ने नियम में किया बदलाव ,18 साल से ऊपर के लोग 6 महीने बाद ही लगवा सकेंगे बूस्टर डोज 

नई दिल्ली।  सरकार ने बूस्टर डोज को लेकर नियम में बदलाव किए हैं। बूस्टर डोज अब 9 महीने की जगह 6 महीने बाद ही लगवा सकेंगे।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दूसरी कोरोना वैक्सीन खुराक और एहतियाती खुराक के बीच की अवधि को मौजूदा 9 महीने से घटकार 6 महीने कर दिया है। एनटागी की स्थायी तकनीकी उप-समिति ने जून में कोरोना वैक्सीन की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को कम करने की सिफारिश की थी।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, विकसित वैज्ञानिक साक्ष्य और वैश्विक प्रथाओं के मद्देनजर, प्रतिरक्षण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की स्थायी तकनीकी उप समिति (एसटीएससी) ने दूसरी खुराक और एहतियाती खुराक के बीच की अवधि को मौजूदा 9 महीने या 39 सप्ताह से संशोधित करके 6 महीने या 26 सप्ताह करने की सिफारिश की गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.