फार्महाउस चोरी मामले में नौकर समेत दो लोग गिरफ्तार

नैनीताल । फार्महाउस से चोरी के मामले में पुलिस ने नौकर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा वार्ड नंबर 2 निवासी दीपक राणा की ओर से एक जुलाई को केलाखेड़ा थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उसके गणेशपुर फार्महाउस से उसका नौकर ट्रैक्टर व गेहूं समेत अन्य सामान चोरी कर ले गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी रामकिशोर नन्हें निवासी गणेशपुर, केलाखेड़ा को उत्तर प्रदेश, बरेली के आवला स्थित कचूर डाडी गांव में खाली पड़े घर से मय चोरी का सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि कुंडा के किलावली निवासी दलीप सिंह व उसने लालच में आकर इस घटना को अंजाम दिया और उसके घर पर भी चोरी का सामान पड़ा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.