नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने बताया जान को खतरा 

हल्द्वानी । कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह युवती हल्द्वानी में काम करती है और किराए के मकान में रह रही है। पीड़िता ने दुष्कर्म आरोपी से जान को खतरा बताया है।

युवती का आरोप है कि शिव मंदिर हिम्मतपुर तल्ला में रहने वाले चंदन सिंह मेहता ने उसे कई बार काम के लिए अपने नवाबी रोड स्थित कार्यालय में बुलाया। 2019 के जून महीने में चंदन ने उसे काम के लिए कार्यालय में बुलाया।

इसके बाद उसने उसे कोल्ड ड्रिक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो भी बना दी और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस का कहना है कि युवती के गर्भवती होने के बाद चंदन ने शादी करने का वायदा किया और उसे एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद उसे जानकारी हुई कि उसका ऑपरेशन कराकर बच्चा गिरा दिया गया है। इतना ही नहीं उसकी फैलोपियन ट्यूब भी निकाल दी गई। पीड़िता का कहना है कि चंदन पहले से ही शादीशुदा है। आरोप है कि चंदन अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

शादी का झांसा देकर एक युवती ने युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती पेशकारपुर हल्दूचौड$ की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है कि कासिफ पुत्र अनीस निवासी शटरिवा हाउस जोगीवाला देहरादून ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है। पुलिस तहरीर के बाद पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.