कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत, दो अन्य घायल

पौड़ी। घोड़ाखाल डुंगरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैंं।

घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।देहरादून से शुक्रवार को चार युवा पौड़ी विकासखण्ड के डुंगरी गांव आए थे। यहां वह स्थानीय रिजॉर्ट में रुके थे। शनिवार को देहरादून लौटते समय एक स्थानीय युवा की बाइक लेकर दो दोस्त आगे चल रहे थे।

उनके पीछे कार में तीन लोग आ रहे थे। लेकिन पौड़ी-डुंगरी मोटर मार्ग पर दोपहर दो बजे कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सडक़ से नीचे वाली सडक़ पर पलट गई। कार में सवार तीनों युवक घायल हो गए।

बाइक सवार दो युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का उपचार चल रहा है। प्रभारी कोतवाल पौड़ी महेश रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में अतुल बिष्ट उर्फ थापा निवासी नेशविला रोड देहरादून की मौत हो गई है। उन्होंने बताया दुर्घटना में चालक सागर पैन्यूली नेशविला रोड देहरादून और अतुल नौडियाल निवासी भीमली तल्ली पौड़ी घायल हो गए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.