इस बार तेलंगाना फतह करेगी भाजपा : त्रिवेंद्र

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हैदराबाद पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का शुक्रवार को हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार भाजपा तेलंगाना फतह करेगी।
भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए ये दोनों नेता  हैदराबाद पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। जबकि सतपाल महाराज का लम्बारी जनजाति की महिलाओं ने स्वागत किया।

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को ये दोनों नेता वहां पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के भी शुक्रवार रात तक हैदराबाद पहुंचने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.