रोज सुबह शाम दो दो घंटे के लिये आम लोगों के लिये खुलेंगा राजभवन

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में राजभवन के द्वार अब हर रोज सुबह शाम दो दो घंटे के लिये आम लोगों के लिये खुलेंगे।आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आमजन के लिए राजभवन के खुलने के समय में इजा़फा कर दिया है।

अब राजभवन के द्वार आमजन के सैर, व्यायाम तथा योगाभ्यास के लिये रोज सुबह 5 से 8 बजे तक तथा सायंकाल 5 से 7 बजे तक खुले रहेंगे।उन्होने बताया कि आमजन राजभवन के प्रवेश द्वार नम्बर दो से प्रवेश पा सकेंगे जबकि गेट नम्बर 14 से फोटोयुक्त सरकारी पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

गौरतलब है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के द्वार को सुबह की सैर एवं योगाभ्यास करने वालों के लिये खोलने की घोषणा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.