फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा पर केस दर्ज, द्रोपदी मुर्मू पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

लखनऊ। फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा पर केस दर्ज हुआ है।  वर्मा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गई है। रामगोपाल वर्मा ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की थी।

अलीगंज के मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता रामगोपाल द्वारा की गई टिप्पणी समाज पर गलत असर डालेगी। ऐसे में फिल्म निर्माता पर कार्रवाई की जानी जरूरी है।

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।हालांकि अपनी टिप्पणी को लेकर बाद में रामगोपाल वर्मा ने माफी भी मांग ली थी।

तहरीर में आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी समाज पर गलत असर डालेगी। ऐसे में फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई किया जाना जरूरी है। राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद राम गोपाल वर्मा ने उन पर टिप्पणी की थी।

22 जून को अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस टिप्पणी को पोस्ट कर दिया। इसमें उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है, तो पांडव कौन है? उससे भी जरूरी यह है कि कौरव कौन है। राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट के जरिये द्रौपदी मुर्मु के नाम को महाभारत से जोड़ने की कोशिश की है। मनोज कुमार सिंह के मुताबिक राष्ट्रपति की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर ऐसी टिप्पणी गलत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.