शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने भेजा समन

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। उन्हें मंगलवार को अपराह्न 11 बजे ईडी कार्यालय में बुलाया गया है।

राउत ने ट्विटर पर कहा, मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि मुझे ईडी ने बुलाया है। उन्होंने लिखा, अच्छा है! महाराष्ट्र में बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं। हम बालासाहेब के शिवसैनिक हैं और एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह मुझे रोकने की एक साजिश है। यदि मेरा सर धड़ से अलग भी कर दिया जाए तो भी मैं गुवाहाटी का रास्ता (बागी विधायकों का) नहीं पकडुंगा। मुझे गिरफ्तार कर लें! जय हिंद।

शिवसेना सांसद ने कहा कि मैंने कल कहा था कि जितने भी लोग गुवाहाटी में हैं उनकी आत्मा मर गई है और जिनकी आत्मा मर जाती है उनका सिर्फ शरीर रह जाता है, उसका कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे शरीर का यहां आने से क्या होगा, उनका तो सिर्फ पोस्टमार्टम होता है। लोग उनके विचारों का पोस्टमार्टम करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.