रेखा के समर्थन में आए सुबोध उनियाल, अपनी सीमा में रहे नौकरशाही

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंत्री रेखा आर्य के पक्ष में बयान दिया है।कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों पर निशाना साधा। उनियाल ने कहां कि अधिकारियों को अपनी सीमा में रहना चाहिए । भारतीय लोकतंत्र में ये एग्जीक्यूटिव है इन्हें सरकार के निर्देशों को कैसे एग्जीक्यूट किया जाना है इसपर ध्यान देना चाहिए।  अधिकारियों को फैसले लेने वाला नहीं बनना चाहिए।

आपको बता दें इन दिनों मंत्री रेखा आर्य और सचिव सचिन कुर्वे के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप के दौर चल रहे हैं । ऐसे में मंत्री सुबोध उनियाल का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पक्ष में बयान देना काफी हद तक बताता है कि बाकी मंत्री भी अधिकारी द्वारा मंत्री को सीधे तौर पर निशाने पर लेने से नाराज हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.