अफगानिस्तान में भूकंप से 250 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल

काबुल । अफगानिस्तान में भूकंप से 250 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हो गये। भूकंप मंगलवार की रात आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई। भूकंप से सर्वाधिक पक्तिका प्रांत में तबाही हुई है। वहां मलबे और बर्बाद घरों के दृश्य काफी भयावह नजर आते हैं।

भूकंप से मरने वालों की संख्या 250 से अधिक होने की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं।  कल रात पक्तिका और खोस्त प्रांत में आए भूकंप में 280 लोगों की जान चली गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्विटर पर कहा, दुर्भाग्य से, कल रात पक्तिका प्रांत के चार जिलों में भीषण भूकंप आया, जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हुए। साथ ही कई घर नष्ट हो गए।

Leave a Reply