पटना से दिल्ली जाने वाले स्पाइस जेट विमान के इंजन में लगी आग, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग 

पटना । पटना से दिल्ली जाने वाले स्पाइस जेट के एसजी-725 विमान के इंजन में उड़ान भरने के साथ ही आग लग गई ।पायलट की सझबूझ से जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 185 यात्री सवार थे। विमान के लैंड करने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

फुलवारी शरीफ इलाके में लोगों ने उड़ते विमान से धुआं उठता देखा और इसकी सूचना पटना के जिलाधिकारी को दी। इसकी जानकारी हवाईअड्डा प्रशासन को दी गई। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कराई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.