थम नहीं रहे सड़क हादसे, स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवकों की मौत

देहरादून। थम नहीं रहे सड़क हादसा। धौन्तरी रातलधार मोटर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कूटी सवार तीनो गहरी खाई में जा गिरे ।

इस स्कूटी में सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई । दुर्घटना में मृतक तीनों युवकों के शवों को रेस्कयू कर उत्त्तरकाशी पोस्मार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल लाया जा रहा है। तीनों युवको में एक उत्त्तरकाशी के डुंडा तहसील के पोखरियाल गाव और दो सगे भाई टिहरी जनपद के मुखेम के निवासी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.