After Header-1

असम में बाढ़ की स्थिति भयावह , 19 लाख लोग प्रभावित, प्रधानमंत्री ने मदद का दिया आवाश्सन

300×250 ADS-1

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गयी है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या 54 हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

राज्य में पिछले पांच दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे गुवाहाटी में प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। राज्य के कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आयी हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार राज्य के 28 जिलों के 2930 गांवों के 19 लाख लोग प्रभावित हुए है।

300×600 ADS-2

इसके अलावा राज्य के विभिन्न इलाकों से भूस्खलन की घटनाओं की रिपोर्ट मिल रही है।। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार कम से कम अगले दो दिनों तक बारिश के थमने का कोई आसार नहीं है।

प्रधानमंत्री ने हरसंभव मदद देने का दिया आवाश्सन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को केन्द्र से पूर्ण समर्थन एवं हरसंभव मदद देने का आवाश्सन दिया। सरमा ने एक ट्वीट में कहा, आज सुबह छह बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए बातचीत की। मैंने इस प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों को हो रही कठिनाइयों के बारे में अपनी चिंता के बारे में प्रधानमंत्री  को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.