राज्य में अगले चार दिन तक भारी बारिश, अलर्ट जारी

देहरादून।पर्यटन विभाग ने राज्य में बारिश को देखते हुए तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है।पर्यटन विभाग ने कहा है कि टीडीबी में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही उत्तराखंड आएं।
आज से अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही भारी बारिश के आसार वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.