राहुल गांधी ने कहा, नौकरियों के नाम पर ‘न्यूज’ बनाने में महारत हासिल हैं प्रधानमंत्री को

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि उन्हें नौकरी देने में नहीं बल्कि नौकरियों के नाम पर ‘न्यूज’ बनाने में महारत हासिल हैं।

उन्होंने कहा के मोदी अगले दो साल के दौरान देश में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कर रहे हैं लेकिन उनका यह वादा भी हर साल दो करोड़ नौकरियां देने की तरह ही महा जुमला साबित होगा।

गांधी ने ट्वीट किया,‘‘आठ साल पहले, हर साल युवाओं को दो करोड़ नौकरियों का ‘महा जुमला’ देने वाले मोदी जी ने आज एक बार फिर युवाओं को अगले 1.5 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियों का झांसा दिया है।’’ उन्होंने सवाल किया,‘‘जब 60 लाख सरकारी पद खाली हैं तो 10 लाख नौकरियों की बात करके किसको भ्रमित कर रहे हैं, मोदी जी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.