After Header-1

इस बार आम का स्वाद होगा खट्टा का राजा आम पेड़ से गायब

आम का स्वाद होगा खट्टा

बागेश्वर। इस बार पहाड़ में आम का उत्पादन काफी कम है। स्थानीय फल उत्पादकों के अनुसार आम के उत्पादन में गत वर्ष की तुलना में 8 फीसदी तक कमी आई है।

आम उत्पादन कम होने से फल उत्पादक मायूस हैं साथ ही आम आदमी के लिए आम का स्वाद खट्टा हो सकता है।

गत वर्ष आम का जनपद में काफी उत्पादन हुआ था। हाल यह तक हो चुका था कि बाद में स्थानीय स्तर पर उत्पादित आम की कीमत काफी कम हो चली थी। परंतु इस बार आम का उत्पादन काफी कम हुआ है। काश्तकार बताते हैं कि गत वर्ष की तुलना में उत्पादन में 8 फीसदी तक कमी आई है। जिसका असर उनकी आय में पड़ेगा।

 आम तथा अन्य फलों में एक साल उत्पादन व एक साल उत्पादन का होता है। यदि किसान फल तोड़कर पेड़ व भूमि की सफाई करके खाद, उर्वरक दे तो उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।  
आरके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.