सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं: जितेन्द्र सिंह

देहरादून। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की कि वे सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर देहरादून में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने काफी तरक्की की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इसके पहले देहरादून पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.