मृतकों की संख्या 26 पहुंची, सभी मध्यप्रदेश के पन्ना के निवासी

उत्तरकाशी:  यमुनोत्री नेशनल हाईवे 507 के डामटा के पास एक बस गहरी खाई में जा गिरी। 26 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है।

 

मिली जानकारी के अनुसार डामटा रिखाऊ खड्ड के पास यमुनोत्री हाईवे पर करीब शाम 7:00 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे है।

मामले को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है जिला अधिकारी अभिषेक रूहेला घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। SDRF टीम मौके पर है।

बताया जा रहा है कि पीएचसी डामटा एवं CHC नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के सीएमओ को निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने NDRF और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.