मुख्यमंत्री से मिले मेयर गौरव गोयल

रुड़की/ देहरादून। मेयर गौरव गोयल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए एक मांग पत्र उनको सौंपा,जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से रुड़की नगर के विकास के लिए कई प्रमुख मांगे रखी हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि रुड़की नगर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य होने हैं।आज नगर की जनता आपको विकास पुरुष के रूप में देख रही है।आने वाले कुछ दिनों में वर्षा ऋतु के कारण नगर की सबसे प्रमुख समस्या जल निकासी एवं जलभराव की है,जिसका समय से समाधान कराया जाना आवश्यक है।

मेयर गौरव गोयल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए गए अपने मांग पत्र में प्रमुख रूप से सिविल लाइन,आदर्श नगर,खंजरपुर,सोलानीपुरम, शेरपुर,मोहनपुरा,साउथ सिविल लाइन तथा आसिफ नगर क्षेत्र में नई सिविल लाइन के प्रस्ताव के अलावा,आदर्श नगर तथा सोलानीपुरम के लिए नए ट्यूबवेल के लगने की स्वीकृति,जलभराव की समस्या के निदान के लिए सर्वेक्षण और जल निकासी के उपाय को तलाशने का कार्य एवं नीले लोहे के पुल की मरम्मत का कार्य पूरा करने के साथ ही नगर निगम में अधिकारियों तथा कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की मुख्य मांग मुख्यमंत्री से दिये गये ज्ञापन में की गई है।मेयर गौरव गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।इस दौरान नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा तथा ऋषिकेश की मेयर सुनीता ममगई भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply