श्रद्धालुओं की मौत धार्मिक आस्था की वजह से: शादाब शम्स

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि श्रद्धालु मोक्ष के लिए चार धाम यात्रा पर आते है

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी का तंज शादाब हज यात्रा करें और मोक्ष पाएं 
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मृत्यु को लेकर अपने अजीबो-गरीब बयान के कारण कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं।
बता दें कि श्रद्धालुओं की मौत के चलते सूबे की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर है। सरकार व संगठन सफाई दे रहे हैं उधर शादाब शम्स ने बीजेपी की ओर से सफाई देते हुए कहा श्रद्धालुओं की मौत धार्मिक आस्था की वजह से हो रही है।
हालांकि शादाब शम्स ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोडक़र पेश किया जा रहा है लेकिन  इस बयान पर तंज कसते हुए कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि शादाब शम्स हज यात्रा करें और मोक्ष पाएं। 
बता दें कि चार धाम यात्रा के दौरान अब तक करीब तीन दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जिसको लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग अपनी-अपनी सफाई देने में लगे हुए हैं ।
शनिवार को शादाब शम्स ने कहा कि  जिन श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मृत्यु हुई है वह लोग बद्री केदार में अपनी आस्था प्रकट करते हुए मोक्ष के लिए चार धाम यात्रा पर आते है और दर्शन की आस में अपनी बीमारी को छिपाते है ताकि दर्शन हो जाये इस वजह से उनकी मृत्यु हो रही है।
शादाब शम्स ने कहा धार्मिक मान्यता के अनुसार जो भी श्रद्धालु चारों धामों में यात्रा के लिए आ रहे हैं उनका मानना है यदि यहां पर उनकी मृत्यु हो जाती है तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है यही वजह है श्रद्धालु अपनी बीमारी को छुपाते हुए बहानेबाजी करके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर बीमारी की वजह से उनकी मृत्यु हो जा रही है जबकि सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं चारों धामों में श्रद्धालुओं के लिए की गई है सरकार की ओर से यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.