खराब मौसम के चलते धामी के हेलीकाप्टर को करानी पड़ी आपात लैडिंग

नैनीताल। खराब मौसम के चलते सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकाप्टर की पंतनगर में आपात लैडिंग करानी पड़ी। मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए उड़ान भरे।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कुमाऊं के तीन दिवसीय दौरे के बाद आज देहरादून लौट रहे थे। बताया जाता है कि सुबह जैसे ही उनके हेलीकाप्टर ने उनके गृह नगर खटीमा से उड़ान भरी वैसे ही अचानक मौसम बिगड़ने लगा।

पायलट ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलीकाप्टर को पंतनगर हवाई अड्डा पर उतारने का निर्णय लिया। सुरक्षित लैंड करने के बाद मुख्यमंत्री पंतनगर हवाई अड्डा पर लगभग एक घंटा रूके रहे।

इस दौरान उधमसिंह नगर जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी व एयरपोर्ट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षित देहरादून के उड़े। पंतनगर एयरपोर्ट के उच्च पदस्थ सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.