दवा लेने घर से निकले युवक की रास्ते में मौत 

देहरादून।  दवा लेने घर से निकले युवक का सड़क किनारे शव बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह प्रात: 6:40 बजे एक ट्रक चालक सुभाष नेगी ने थाना देवप्रयाग की चौकी सबदरखाल पर सूचना दी कि एक व्यक्ति कुण्डाधार तिराहे के पास बेहोशी की हालत में लेटा है।

इस सूचना पर जब चौकी प्रभारी अमित कुमार सहकर्मियों का साथ घटनास्थल पहुंचे। युवक के नाक और मुंह से झाग निकल रहे थे और बेहोश अवस्था में था।

पास में एक चाबी लगी मोटरसाइकिल संख्या यूके-12सी-5466 खड़ी मिली। उन्होंने बताया कि युवक को हिला-डूला कर देखा गया तो कोई हरकत नहीं हो रही थी व मृत अवस्था में पड़ा था।

शरीर के पास में फोन, इलाज से संबंधित कागजात व डी एल पड़ा मिला। जिसमें मृतक का फोटो तथा नाम चंद्र मोहन (36) पुत्र मस्तु लाल निवासी एमआईसी रोड, वार्ड नंबर 8, पौड़ी गढ़वाल लिखा मिला।

प्रवक्ता ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन में इस बीच उसके पिता की कॉल आ गई। पिता को मौके पर बुलवाया गया।

जिन्होंने घटनास्थल पर आकर मृतक की शिनाख्त चंद्रमोहन उपरोक्त के रूप में की। परिजनों ने बताया कि यह बीमार रहता है और इसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। कल इलाज के लिए घर से निकला था। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.