यमुनोत्री धाम में यात्रियों की मौत का सिलसिला जारी, दो दिन में पांच की मौत

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम में यात्रियों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। कपाट खुलने के दूसरे दिन देर शाम यमुनोत्री मार्ग पर हृदय गति रुकने से दो और तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। इससे पहले कपाट खुलने के पहले ही दिन हृदय गति रुकने से तीन यात्रियों की मौत हो गयी थी।
यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर बुधवार को देर शाम निवासी जयपालपुर जिला सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश रामयज्ञ तिवारी (72) पुत्र बृजमोहन तिवारी यमुनोत्री धाम की यात्रा कर वापस लौट रहा था, जिसकी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भांडेली गाड़ के निकट हृदय गति रुकने से मौत हो गयी।
वहीं एक महिला यात्री सुनीता (62) पत्नी सुधाकर खड़ीकर निवासी स्वस्तिक सिटी मंगलनगर थाना हीरानगर मुखलिया खडीकर जिला इन्दौर, मध्य प्रदेश निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे बडक़ोट सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जिसकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा। अब तक यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हृदय गति रुकने से दो दिन में दो महिला यात्री व तीन पुरुष यात्रियों सहित पांच की मौत हो चुकी है। ऑक्सीजन की कमी यात्रियों की मौत का बड़ा कारण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.