पिपलिया गोलीकांड के फरार तीन बदमाशों पर दस हजार का इनाम घोषित 

नैनीताल ।  पिपलिया गोलीकांड के फरार तीन बदमाशों पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शने के मूड में नहीं है। पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बाजपुर का दौरा किया और कहा कि पांच बदमाशों को पुलिस पकड़ने में सफल हुई है जबकि मुख्य आरोपी अविनाश शर्मा, विराट देवगन व प्रेम शर्मा अभी भी फरार हैं।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर पुलिस की ओर से फरार तीनों बदमाशों पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बदमाशों के संबंध में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

इससे पहले सोमवार को पुलिस ने गोलीकांड में शामिल सभी 13 आरोपियों पर गैंगस्टर अधिनियम भी लगा दिया था। भरणे ने कहा मृतक कुलवंत की मौत के मामले की भी पुलिस अलग से जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी किसकी गोली से मारा गया है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिये मृतक के शरीर से मिले को चंडीगढ़ की फोंरेसिंक लैब भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच दूसरे अधिकारी को सौंपी गयी है। विगत 26 अप्रैल की रात को पिपलिया गांव में स्टोन क्रेशर मालिक नेत्रपाल शर्मा के घर पर बदमाशों ने कथित रूप से गोलीबारी कर दी थी।

इस घटना में एक बदमाश कुलवंत की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे। पुलिस ने इसे अवैध वसूली का मामला बताते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply