भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री ने जातिवाद को नकार कर विकासवाद की राजनीति की

अहमदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा गुजरातके  प्रादेश कार्यालय कमलम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जातिवाद को नकार कर जो विकासवाद की राजनीति गुजरात से शुरू की थी, वह आज पूरे भारत को आगे ले जा रही है।

उन्होंने बदलता भारत के उदाहरण देते हुए नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए आज भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने दोनों वैक्सीन का आविष्कार किया है। यह है बदलता भारत है।

उन्होंने कहा कि मोदी टीका का बताने वाले अखिलेश यादव चुपचाप वही टीका लगवा कर आ गये, यह है बदलता भारत। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान यूक्रेन में दूसरे देशों के नागरिकों को भी अपनी सुरक्षा के लिए भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराना पड़ा, यह है तिरंगे की शान।

आज भारत चार अरब का निर्यात कर रहा है। पार्टी की पेज कमेटी का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि पेज कमेटी को हमारा धर्म समझ कर इसे पूरा किया गया है। स्थानीय स्वशासन की अधिक लीड के साथ पार्टी की जीत, इसी पेज कमेटी की रिपोर्ट है। यह है बदलता भारत।

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने जेपी नड्डा सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का प्रादेशिक कार्यालय कमलम में स्वागत किया। पाटिल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को गुजरात भाजपा संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पार्टी आम कार्यकर्ताओं के काम की सराहना कर उन्हें उचित स्थान देती है।

Leave a Reply