नैनीताल डाकघर के कर्मियों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस—2022 के काउंटडाउन कार्यक्रम में हुए शामिल

नैनीताल। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला की सोमवार को जिला मुख्यालय से शुरुआत हो गई। केंद्रीय संचार मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग के द्वारा सोमवार को केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के काउंटडाउन कार्यक्रम के दौरान देशभर के 100 प्रतिष्ठित एवं दूरस्थ स्थानों के साथ प्रधान डाकघर नैनीताल के कर्मचारी भी शामिल हुए।

इस दौरान नगर के बोट हाउस क्लब के नजदीकी पार्क में डाक कर्मियों ने आम जनमानस में योग के प्रति जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के उद्देश्य से योग किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद गोपाल रावत ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर योग कर रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.