After Header-1

भारत के खिलाफ झूठ फैलाने के मामले में 16 यूट्यूब चैनलों पर रोक, छह पाकिस्तानी भी

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली। भारत के खिलाफ झूठ फैलाने के मामले में 16 यूट्यूब चैनलों पर सराका ने रोक लगा दी है । इनमें 10 भारत और छह पाकिस्तान के चैनल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियमावली के तहत प्रदत्त आपातकालीन अधिकारों के तहत की गयी है।

ये चैनल समाचार प्रकाशित करते थे और इनको कुल मिलाकर 68 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। बयान में कहा गया है कि ये चैनल भारत में भय का वातावरण पैदा करने, सांप्रदायिक सौहार्द तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए असत्य और अपुष्ट सूचनाएं फैलाते थे।

प्रतिबंधित पाकिस्तानी चैनलों में आज तक पाकिस्तान, डिस्कवर, प्वाइंट रियलटी चेक्स, कैसर खान, दी वॉयस आफ एशिया और बोल मीडिया बोल शामिल हैं।

300×600 ADS-2

इनको कुल 26 करोड़ 28 लाख 41 हजार बार देखा गया है और इनके सम्मिलित ग्राहकों की संख्या 17 लाख से अधिक है।

इस आदेश में भारत के जिन यूट्यूब चैनलों पर रोक लगाई गयी है उनमें सैनी एजूकेशन रिसर्च, हिंदी में देखो, टेक्निकल योगेंद्र, आज ते न्यूज, एसबीबी न्यूज, डिफेंस न्यूज 24७7, द स्टडी टाइम, लेटेस्ट अपडेट, एमआरएफ टीवी लाइव और तहाफ्फुज-ए-दीन इंडिया के नाम हैं।

इन्हें करीब 42 करोड़ 21 लाख बार देखा गया है और इनसे जुड़े ग्राहकों की कुल संख्या 25 लाख 54 हजार से अधिक है। मंत्रालय ने तहाफ्फुज-ए-दीन मीडिया सर्विसेज इंडिया नाम के फेसबुक अकाउंट को भी प्रतिबंधित कर दिया है। इस अकाउंट से जुड़े लोगों की संख्या 23 हजार से अधिक बतायी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.