After Header-1

उत्तराखंड : प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों के पद यथावत रखे

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों के पद यथावत रखते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की सिफारिश पर प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी परमिंदर कौर ने प्रदेश महिला कांग्रेस को इस बाबत कहा था।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया की हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के परिणामों के मद्देनजर प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।
उन्होंने कहा शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। ज्योति रौतेला ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा आने वाले पंचायत, नगर निकाय एवं लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी फिर से राज्य में अपना परचम लहराएगी।
उन्होनें कहा यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस सदी में बहुत बड़ी-बड़ी हार और जीत देखी हैं उसके बाद हमेशा पार्टी और मजबूती के साथ उभर कर आई है।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.