कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, अब चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री

देहरादून। चंपावत के विधायक कैलाश  चंद्र गहतोड़ी ने बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंप दिया है। इस्तीफा देने से पहले गहतोड़ी राजपुर रोड साईं मंदिर गये ।

उसके बाद वे यमुना कालोनी स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर गये। जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। अब चंपावत से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ेंगे। गहतोड़ी के इस्तीफे से यह बात स्पष्ट हो गई कि अब वहां उप चुनाव होंगे और वहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से लंबे समय से चला आ रह , संशय भी खत्म हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.