रूसी सेना ने कीव छोड़ी, सड़कों पर मिला 900 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों का शव

कीव। रूसी सेना के कीव छोड़ने के बाद यहां सड़कों पर शांति की गुहार लगाने वाले 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले। जिनकी बाहों में सफेद रंग की पट्टी बंधी हुई थी। जिन्हें प्रताड़ति करने के बाद गोली मार दी गयी थी। एक आधिकारिक यह जानकारी दी।

कीव क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख एंड्री नीबितोव ने  कहा कि  शवों की जांच की गयी और विस्तृत विश्लेषण के लिए फोरेंसिक चिकित्सा संस्थानों में भेजा गया था। सीएनएन ने शनिवार को बताया कि नीबितोव ने यह भी कहा कि शेवचेंको गांव में कुछ लोगों के शवों की पहचान कर ली गयी है।

वह सब स्थानीय नागरिक थे, जिन्हें दुर्भाग्य से प्रताड़ति किया गया और गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गोली मारी गयी, उनमें से कुछ की बाहों में सफेद पट्टी बंधी थी जो रूसी सेना से खुद को बचाने के लिए शांति की गुहार लगार रहे थे।

Leave a Reply