त्रिकुट पर्वत: रोपवे ऑपरेशन खत्म, बचायी गयी 46 जिन्दगियां, तीन लोगों की मौत

रांची। झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया। त्रिकुट पर्वत रोप-वे हादसे के बाद करीब 45 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के दौरान  48 लोगों में से आज कुल46 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें से दो की मौत तो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुई।

लेकिन इस पूरे आपरेशन की दु:खद पहलु यह रही है कि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका जबकि एक महिला की मौत पहले दिन ट्रॉली के पत्थर से टकराने के कारण हो गयी थी। इस तरह से इस पूरे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी।

पहली बार किसी आपरेशन में सेना के जवानों के अलावा एनडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। देश में अपने तरह के चले सबसे बड़े रेस्क्यू आपरेशन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी नजर बनाये हुए थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता और पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी समेत पूरा सरकारी महकमा भी आपरेशन को सफल बनाने में जुटा रहा।

Leave a Reply