After Header-1

पर्यटन सीजन में भी बदहाल है राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-बागेश्वर

अल्मोड़ा । पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा-बागेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पांडेखोला बाईपास से शैल तक काफी खस्ताहाल हो गया है। डामर उखड़ने से सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढ़े बन चुके हैं। गड्ढों में फिसलने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। लोग जान जोखिम में डाल कर इस सड़क से यात्रा कर रहे हैं।

इस मार्ग पर डामर उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढो में पानी भर जाता है। इस कारण सड़क पर ही तालाब बन जाता है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं।

गड्ढों के कारण चौपहिया वाहनों में भी तकनीकी खामियां आ रही हैं। सड़क मार्ग में धूल, मिट्टी के गुबार उठने से आए दिन सड़क किनारे दुकानों, व्यवसायियों और भवन स्वामियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पर्यटन सीजन में पर्यटक हिल स्टेशनों में घूमने आते हैं। सड़क की हालत खराब होने से उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोग जान जोखिम में डाल कर इस सड$क से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। इधर अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने डीएम वंदना सिंह से सड़क सुधारने की मांग की। कहा कि मार्ग पर यात्रा करने के दौरान लोगों को जान का खतरा बना रहता है।

त्रिलोचन ने बताया कि डीएम ने एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार को सड़क मार्ग में पड़े गड्ढों को पाट कर सड़क मार्ग में हाटमिक्स करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने त्रिलोचन से वार्ता कर अगले हफ्ते से सड़क मार्ग में गड्ढो में पैच वर्क कर अप्रैल के अंत में हाटमिक्स करने का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.