After Header-1

महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार उठाएगी कदम :नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के दरबार में कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले ही राहत दी थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास इतना संसाधन नहीं है कि इसको लेकर तुरंत कुछ कहा जाय। यह पूरे देश का मसला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पहले भी केंद्र सरकार ने निर्णय लिया और राज्यों को भी ऐसा करने को कहा। इसको लेकर बिहार समेत कई राज्य सरकारों ने भी निर्णय लिया। पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ रही है तो इस संबंध में आगे निर्णय लिया जायेगा।

अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि तत्काल इस पर कोई फैसला लिया जाए।  कुमार ने कहा कि यदि कीमतें बढ़ रही है तो केंद्र सरकार जरुर इस पर सोचेगी। अभी यह कहना मुश्किल है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती ही रहेगी या फिर घटेगी।

इस संबंध में केंद्र की ओर से ही सारी बातें सामने आयेंगी। कीमतें बढ़ने से लोगों की थोड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसा हो सकता है कि कुछ दिनों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें सामान्य हो। इस संबंध में तत्काल कुछ भी कहना संभव नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.