प्रधानमंत्री ने तीरथ को बधाई दी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पौड़ी गढ़वाल के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों ने भी तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं दीं हैं।

केंद्रीय नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पार्टी को कई पदाधिकारियों ने भी तीरथ को शुभकामनाएं दी और दीर्घायु होने की कामना की है।

Leave a Reply