जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में 13 लोगों गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में 13लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जामिया मस्जिद में नमाज के दौरान आजादी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान का भी हाथ होने का आरोप लगाया है।

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश बलवाल ने एक बयान में बताया,  शुरुआती जांच में हमें पता चला है कि शुक्रवार की नमाज का बाधित करनेतथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों के आकाओं से यह निर्देश आये थें।

श्रीनगर पुरानी शहर की ऐतिहासिक मस्जिद को दो साल बंद के बाद पिछले माह प्रार्थना(नमाज) के लिए खोला गया था।नारेबाजी लगाने के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ राजद्रोह तथा अपराध के मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नमाज बाद दर्जनों लोग देशविरोधी तथा भड़काऊ नारे लगाए, हालांकि बहुत सारे लोग इससे दूर रहे। प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी तथा उपद्रव को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गयी।

एसएसपी ने बताया कि नारेबाजी के लिए भड़काने वाले दो लोग बशारत नबी भट्ट और उमर मंजूर सहित अन्य 11 लोगों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि अगर कोई शांति को भंग करने का प्रयास करता है तो उसको गंभीरता से लेकर उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.