पूर्व आईपीएस अधिकारी राव आप में होंगे शामिल, सिसोदिया से करेंगे मुलाकात

बेंगलुरु। पूर्व आईपीएस अधिकारी भास्कर राव आम आदमी पार्टी में  शामिल होंगे।भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी है भास्कर राव। राव शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में सेवानिवृत्त हुए है। राव के सोमवार को आम आदमी पार्टी पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होने की उम्मीद है।

बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त से स्थानांतरित होने के बाद, उन्होंने सरकार को स्व-सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया। राज्य सरकार ने कल आवेदन को मंजूरी दे दी थी। राव कल शाम तक दिल्ली में उप मुख्यमंत्री एवं आप के नेता मनीष सिसोदिया से मुलाकात करेंगे।

वह बाद में मुख्यमंत्री अरविंद केंजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि उसके बाद भास्कर राव आधिकारिक तौर पर आप में शामिल हो जायेंगे। इसके बाद राव के आप में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.